Skip to main content

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में आरएलडी ने तीन सीटें मांगी

RNE, Network

भाजपा को एनडीए के घटक दलों ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बार केंद्र में मोदी सरकार पूरी तरह से सहयोगी दलों पर ही टिकी हुई है। अकेले भाजपा के पास तो इस बार बहुमत है नहीं।

एक दिन पहले कर्नाटक में भाजपा की सहयोगी व एनडीए घटक जेडीएस ने तेवर दिखाए थे। जेडीएस ने भाजपा की तरफ से कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही पदयात्रा से अपने को पूरी तरह अलग कर लिया। जेडीएस ने तो यात्रा के औचित्य को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

कल जयंत चौधरी की आरएलडी ने उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा के सामने समस्या खड़ी कर दी। यूपी में आने वाले समय मे 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है। आरएलडी मुखिया व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 10 में से 3 सीटें मांगी है। इतनी सीट देना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर है। जाहिर है, आरएलडी अंतर्कलह से घिरी यूपी भाजपा पर दबाव बना रही है।