Skip to main content

इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ ने स्पष्ट किया, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर अब एक बड़ी राहत की खुश खबर सामने आई है। इस अंतरिक्ष यात्री को लेकर पूरा देश चिंतित था और उसके लौटने को लेकर भगवान से प्रार्थना कर रहा था। सुनीता के लिए दुआ मांग रहा था।

इस विषय मे कल इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ ने स्थिति स्पष्ट की। डॉ सोमनाथ ने सुनीता विलियम्स की वापसी में देरी को लेकर बताया कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन लंबे समय तक रहने के लिए सुरक्षित जगह है। वहां सभी 9 अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित है।