Skip to main content

पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण 30 से बढ़ाकर 33 प्रतिशत किया

RNE, State Bureau

अब राजस्थान पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। ये जानकारी प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दी है।
वे कल जोधपुर में सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब तक भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था जिसे 3 प्रतिशत बढ़ाकर 33 प्रतिशत किया जा रहा है। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के प्रथम लेवल में सरकार पहले ही 50 प्रतिशत महिला आरक्षण की घोषणा कर चुकी है।