Skip to main content

अधिकारियों ने सूरज देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया, परिजनों को ढाढस बंधाया

आरएनई,बीकानेर।

संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम और तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से पुष्प चक्र श्रीमती सूरज देवी व्यास के चित्र के समक्ष अर्पित किए गए।

इस दौरान सभी अधिकारियों ने श्रीमती सूरज देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती व्यास का निधन 7 मार्च को हो गया था। इस दौरान उनके पुत्र रामचंद्र व्यास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित व्यास सहित उनके परिजन मौजूद रहे।