Skip to main content

मौसम : खुले आकाश व बादलों ने किया दिन का स्वागत, कल मानसून देगा दस्तक

  •  गुरुवार को बारिश के आसार
  •  समय पर है इस बार मानसून

आरएनई, बीकानेर

खुले आकाश व बादलों ने बीकानेर में मंगलवार का स्वागत किया। कल शाम को चली आंधी व कुछ जगह हुई बूंदाबांदी के कारण सुबह मौसम सुहावना बना हुआ था। उमस का असर बिल्कुल नहीं था। इसी वजह से लोग अधिक संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। आज भी बीकानेर में बादल रहने की संभावना है।

इस माह रहेगा मानसून सक्रिय
बीकानेर में इस माह मानसून सक्रिय रहेगा। बीकानेर के लोगों को उससे गर्मी से निजात मिलेगी वहीं किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार इस बार मानसून समय पर आ रहा है। इस महीने के पहले व दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश के लिहाज से तीसरा सप्ताह कमजोर रहेगा। बीकानेर के लिए इस बार मानसून अच्छा रहेगा।

गुरुवार को बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 4 जुलाई को बीकानेर में बारिश के आसार है। बारिश का ये सिलसिला तीन दिन 6 जुलाई तक चल सकता है। जुलाई माह में बारिश बनी रहेगी।

आज बादल रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में बादलों का जोर रहेगा। हवा भी चल सकती है। बाकी मौसम शुष्क रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर ठहरा।