Skip to main content

आज खास : अक्षय तृतीया, रोहिणी नक्षत्र शाम 04:18 बजे तक, राहु काल दोपहर 02:12 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मिथुन राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 30/04/2025

सम्वत् : 2082

मास : वैशाख – शुक्ल पक्ष

तिथि : तृतीया 02:12 PM तक, तत्पश्चात चतुर्थी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 06:01 AM

सूर्यास्त : 07:06 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

व्रत एवं त्योंहार : अक्षय तृतीया

नक्षत्र : रोहिणी नक्षत्र 04:18 PM तक, तत्पश्चात मृगशीर्षा नक्षत्र

योग : शोभन योग 12:01 PM तक, तत्पश्चात अतिगण्ड योग

करण : गर 02:12 PM तक, तत्पश्चात वणिज 01 मई को 12:43 AM तक, तत्पश्चात विष्टि

चन्द्रमा : 01 मई को 03:14 AM तक वृषभ राशि में, तत्पश्चात मिथुन रही पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 12:33 PM से 02:12 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 06:01 AM 07:39 AM
अमृत 07:39 AM 09:17 AM
काल 09:17 AM 10:55 AM
शुभ 10:55 AM 12:33 PM
रोग 12:33 PM 02:12 PM
उद्वेग 02:12 PM 03:50 PM
चर 03:50 PM 05:28 PM
लाभ 05:28 PM 07:06 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 07:06 PM 08:28 PM
शुभ 08:28 PM 09:49 PM
अमृत 09:49 PM 11:11 PM
चर 11:11 PM 12:33 AM
रोग 12:33 AM* 01:55 AM*
काल 01:55 AM* 03:17 AM*
लाभ 03:17 AM* 04:38 AM*
उद्वेग 04:38 AM* 06:00 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपको अपने काम में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। सन्तान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। अपच को लेकर समस्या हो सकती है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विज्ञ जनों से विमर्श अवश्य करें।

वृषभ : दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की उलझनें समाप्त होंगी। अपने काम का विस्तार करने का विचार बनायेंगे। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का काफी ध्यान रखेगा।

मिथुन : कानूनी विवादों में आपको सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। नये विषयों को जानने की लालसा बढ़ेगी। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेगा। व्यवसाय को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क : आपको लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। प्रत्येक काम को लेकर सावधान रहने का प्रयास करें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दैनिक जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी गम्भीर मुद्दे में आप परिवार वालों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

सिंह : परोपकार के कार्यों में भाग लेना उचित होगा। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने का उपाय करें। लवमेट्स आज काफी समय साथ में बिता सकते हैं। आज सितारे आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाले हैं।

कन्या : कारोबार को लेकर अधिक सोच-विचार न करें। जीवनसाथी आपके मनोभावों को समझ पायेगा। मोटापे से पीड़ित लोगों को परेशानी होगी। पारिवारिक कलह से भागने के बजाय उसका समाधान ढूँढने का प्रयास करें। मन कुछ अशान्त हो सकता है।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव न करें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। रचनात्मक और सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। कुछ आकस्मिक कार्यों को करना पड़ेगा।
वृश्चिक : परिवार के लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकता है। अड़ियल रवैये के कारण आपके साथी नाराज हो सकते हैं। उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं। किसी नये कार्य में आपको निवेश नहीं करना चाहिये।
धनु : अपनी समस्याओं को लोगों से व्यक्त न करें। आज बेमतलब के कार्यों में आप अपना समय व्यर्थ कर सकते हैं। करियर को लेकर बड़ा बदलाव न करें। गलत प्रवृत्तियों से आपको बचना चाहिये। शरीर स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम करें। किसी परिजन को लेकर मन परेशान रहेगा।

मकर : आप नयी तकनीक सीखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातों का स्मरण करेंगे। आर्टिफीशियल इन्टेलीजेन्स से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। अपनी आदतों पर सुधार करें। लम्बे समय से रुके हुये काम बन सकते हैं।

कुम्भ : आपको जरा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक और आर्थिक स्थिति थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। अपने काम से काम रखें। दूसरों के कार्यों में बिल्कुल भी हस्तक्षेप न करें।

मीन : आपके प्रेम प्रसंग का जो लोग विरोध कर रहे थे वे आपका समर्थन कर सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन अपने प्रयत्नों से उसे दूर करने में कुछ कामयाब रहेंगे। अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें और वो काम बिल्कुल न करें जो आपको बार-बार नुकसान देते हों। मूल्यवान वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।