
संसद की कार्यवाही संस्कृत – उर्दू सहित 6 और भाषाओं में भी, कार्यवाही का विस्तार अन्य भाषाओं में भी हुआ
RNE Network
संसद की कार्यवाही अब 6 और भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जायेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इनमें संस्कृत, उर्दू, बोडो, डोगरी, मैथली और मणिपुरी शामिल है।
हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दस भासाओं असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलगु में संसद की कार्यवाही पहले से उपलब्ध है। बिरला ने कहा, भारत की संसद ऐसी लोकतांत्रिक संस्था , जो कार्यवाही का इतनी भासाओं में रूपांतरण कर रही है। जैसे जैसे मानव संसाधन मिल रहा है, बाकी भाषाओं में भी रूपांतरण होगा।