Skip to main content

पशुपति पारस वह मंत्री जिन्होंने अपने ही भतीजे के विरुद्ध तख्तापलट का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था

RNE, NATIONAL BUREAU .

केंद्रीय मंत्रिमंडल से पशुपति पारस ने जो त्यागपत्र दिया था उसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। पशुपति ने बिहार में सीट समझौते से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। एनडीए ने बिहार में उनको समझौते के तहत एक भी सीट नहीं दी।

पशुपति तक को सीट नहीं मिली जबकि उनके 3 सांसद थे। उनके नाराज भतीजे को भाजपा ने 5 सीटें दे दी। इस बात से नाराज होकर ही पशुपति ने त्यागपत्र दिया था। उनका त्यागपत्र स्वीकार कर उनका खाद्य प्रसंस्करण विभाग केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को सौंपा गया है।