Skip to main content

क्लब द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए 1100 पालसिये रखे जाएंगे

आरएनई,बीकानेर। 

राजस्थान यूथ क्लब के 19 में स्थापना दिवस पर आज रविवार को चौधरी भीमसेन बाल उद्यान में पक्षियों के लिए पालसिये रखे गए। संस्था का अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि आज जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया और समाजसेवी जुगल राठी की अध्यक्षता में पक्षियों के लिए पालसिये रखें और यह अभियान निरंतरण जारी रहेगा।

राजस्थान यूथ क्लब 1100 पालसिये रखने का निर्णय लिया गया है राजस्थान यूथ के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि राजस्थान यूथ क्लब पिछले 19 साल से लगातार सामाजिक गतिविधियों करता आ रहा है और उसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास भाजपा जिला देहात उपाध्यक्ष मूलचंद मारू यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, सुमित जोशी, अब्दुल रहमान लोदरा, शिव चूरा, आबिद भुट्टा, बलराज नायक आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए।