Skip to main content

राजनीति : कांग्रेस हरियाणा में लड़ रही 89 सीट पर, 1 सीट माकपा को दी

RNE, NETWORK

कांग्रेस हरियाणा की सभी 90 सीटों पर नहीं अपितु 89 सीट पर ही चुनाव लड़ रही है। एक सीट भिवानी की कांग्रेस ने माकपा के लिए छोड़ी है, वहां किसी उम्मीदवार को खड़ा नहीं किया है।
कांग्रेस ने हरियाणा में पहले सपा को भी 2 सीट देने की बात की थी, मगर उसे तो पार्टी ने झटका ही दिया है। आप से काफी समय तक सीटों के समझौते पर बात चली, मगर बात बन नहीं पाई। आप ज्यादा सीटें मांग रही थी, इस कारण समझौता टूट गया। अब माकपा से कांग्रेस का समझौता बरकरार रहा है और एक सीट उसके लिए छोड़ी है।