Skip to main content

मौसम : रात को उमस, सुबह ठंडी हवा, आज से प्री मानसून की बारिश सम्भव

** राज्य को मिलेगी गर्मी से राहत
** बीकानेर में आंधी, बारिश के आसार
** लू की संभावना नहीं

आरएनई, बीकानेर
सोमवार की रात जहां उमस ने परेशान किया वहीं मंगलवार सुबह का स्वागत मौसम ने हल्की ठंडी हवाओं से किया। हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से चेन मिला। सड़कों पर भी आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में अधिक थी। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी अधिक लोग थे। लोग घरों के बाहर बैठकर हवा का आनंद ले रहे थे। बीकानेर को बदले मौसम ने लू से जरूर राहत दी है।

प्री मानसून की बारिश सम्भव
आज राज्य में प्री मानसून की बारिश शुरू हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बंद होकर पूर्वी राजस्थान में शुरू हो जायेगी। बीकानेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली जिलों में हवाएं चल सकती है और कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।

बीकानेर में आसमान साफ रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी। कल अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री पर पहुंच गया।