Skip to main content

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा इनका सदस्य होना पार्टी के लिए गौरव की बात

RNE, Network

भाजपा पार्टी संस्थापकों में शामिल पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी व पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को भी पार्टी का सदस्य बनायेगी। अधिक उम्र के कारण ये नेता अब घर पर ही रहते हैं। आडवाणी तो काफी अस्वस्थ भी रहते हैं।

आडवाणी और जोशी को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा इन दोनों के निवास पर खुद जायेंगे। इनसे पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भरवाएंगे। पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि ये संस्थापक सदस्य हैं और अस्वस्थता के कारण घर पर ही रहते हैं। नड्डा घर जाकर इनको सदस्य बनायेंगे। इनका सदस्य होना पार्टी के लिए गौरव की बात है।