Skip to main content

युवा कवि पुनीत कुमार रंगा की अब तक छः पुस्तकें प्रकाशित

RNE Bikaner.

बीकानेर के युवा कवि पुनीत रंगा को उदयपुर राष्ट्रीय अदबी उड़ान पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह जानकारी संस्था के संस्थापक खुर्शीद शेख ‘खुर्शीद’ ने की है।

युवा कवि पुनीत कुमार रंगा की अब तक छः पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। जिनमे प्रमुख रूप से बाल साहित्य की-‘आजारी री अलख’, ‘बाल विज्ञान’, ‘विज्ञान आस-पास’ और ‘मुगती’ यह चारों बाल साहित्य की चर्चित पुस्तकें है। इसी तरह रंगा के दो राजस्थानी काव्य संग्रह ‘मुगत आभौ’ और ‘लागी किण री निजर’ प्रकाशित-चर्चित हो चुके है। उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। रंगा को उक्त राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार आगामी नवम्बर माह में उदयपुर में एक भव्य समारोह के तहत प्रदत किया जाएगा।