
पंजाब पुलिस की सफाई, किसान नेता डल्लेवाल गिरफ्तार नही है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उनको अस्पताल में रखा है, गिरफ्तारी नहीं
RNE Network
पंजाब पुलिस द्वारा खनोरी बॉर्डर से बुलडोजर के सहारे किसान के टेंट उखाड़ आंदोलन को खत्म करा दिया था। सरकार व किसानों की चंडीगढ़ में वार्ता विफल होने के बाद प्रमुख किसान नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। उनमें आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल भी शामिल थे।डल्लेवाल जब वार्ता से लौट रहे थे, तब उनको गिरफ्तार किया गया। किसान इससे आक्रोशित थे और प्रदर्शन कर रहे थे। किसान संगठन इस मसले को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में भी ले गये।
हाईकोर्ट में पंजाब पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है कि डल्लेवाल को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनको सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में रखा गया है। हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को आदेश दिया कि डल्लेवाल के परिवार को उनसे अस्पताल में मिलने दिया जाये।