Skip to main content

भारी बारिश के कारण भू स्खलन में 170 से अधिक लोगों की गई थी जान

RNE, Network

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह वायनाड के लिए रवाना हुए। वायनाड में भारी बारिश के कारण भू स्खलन हुआ और 170 से अधिक लोगों की जान गई। वही सैकड़ों लोग अभी भी लापता है।

राहुल और प्रियंका को कल वायनाड जाना था मगर खराब मौसम के कारण उनको प्रशासन की तरफ से इजाजत नहीं मिली थी। अब आज वो गये हैं। राहुल इस बार भी वायनाड व रायबरेली से लोकसभा का चुनाव जीते थे मगर बाद में वायनाड सीट छोड़ दी। कांग्रेस ने इस सीट के लिए प्रियंका गांधी को पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर रखा है।