Skip to main content

वादा निभाने तड़के सुबह पांच बजे करनाल के गाँव पहुंचे राहुल गाँधी

RNE, NETWORK.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव चरम पर है। उसके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अचानक हरियाणा के करनाल पहुंच गये।

उनकी इस आकस्मिक यात्रा से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। उनके आने की खबर कुछ ही अधिकारियों को थी। पार्टी नेताओं को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई।

राहुल गांधी का काफिला सुबह 5 बजे अचानक से करनाल के गांव घोघड़ीपुर पहुंचा। दरअसल राहुल गांधी की ये राजनीतिक यात्रा नहीं थी। वे अपने दोस्त अमित मान के परिजनों से मिलने घोघड़ीपुर आये थे।

राहुल की अमेरिका में अमित से मुलाकात हुई जो डेढ़ साल से अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद से भर्ती है।

राहुल ने उनसे वादा किया था कि वे भारत जाते ही उसके परिजनों से मिलेंगे और वीडियो कॉल से उसकी बात भी कराएंगे। वही वादा निभाने राहुल सुबह 5 बजे करनाल के घोघड़ीपुर गांव पहुंचे थे।