
राहुल आज चंडीगढ़ में, हरियाणा में संगठन सृजन अभियान शुरू करेंगे, नेता प्रतिपक्ष के चयन में देरी, राहुल फीडबैक लेंगे
RNE Network.
मध्यप्रदेश के कल के दौरे के बाद आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वे चंडीगढ़ में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे व अलग अलग बैठकें भी लेंगे।
कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लंबा समय बीतने और विधानसभा का सत्र हो जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। गुटबाजी के चलते निर्णय नहीं हो पा रहा। राहुल का यह दौरा उस दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है। नेता प्रतिपक्ष व पीसीसी अध्यक्ष बनाये जाने है, उसके लिए राहुल फीडबैक लेंगे। उनके दौरे के बाद संभवतः ये दोनों नियुक्तियां जल्द हो जायेगी। इस कारण से राहुल का आज का दौरा खास महत्त्व का है।