Skip to main content

डिमांड पर गाड़ियां बढ़ेगी, एक करोड़ यात्रियों के लिए सुविधा

RNE, NETWORK.

अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर भारत के बड़े त्योहारी महीनें होते हैं। इस दौरान पूरे देश में लोग दशहरा, दिवाली, छठ, भाई दूज, क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाने के लिए यात्राएं करते हैं। उससे रेल गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है।

इस स्थिति का आंकलन करते हुए ही इस बार रेलवे ने 6 हजार विशेष रेल गाड़ियां चलाने का निर्णय किया है। भारतीय रेलवे ने 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए घर पहुंचाने के लिए लगभग 6000 ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस त्यौहारी सीजन में अब तक कुल 5975 विशेष ट्रेन अधिसूचित की गई है, जबकि पिछले साल 4429 ट्रेन चलाई गई थी। बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल रूट पर अधिक यात्री भार रहता है। अगर डिमांड बढ़ी तो इन विशेष गाड़ियों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।