Skip to main content

आरबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट: 10,39,895 में से 9,67,392 पास, यहां देखें रिजल्ट

आरएनई, बीकानेर-अजमेर।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने बुधवार शाम को 10वीं बोर्ड का नतीजा जारी कर दिया है। परीक्षा में में 93 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इनमें भी लड़कियों का उत्तीण प्रतिशत 93.46 है जो लड़कों की तुलना में लगभग एक प्रतिशत ज्यादा है।

संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने रिजल्ट की घोषणा की। प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल 93% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। हालांकि, बोर्ड ने टॉप परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स के नाम का खुलासा नहीं करने का फैसला किया है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को साइट पर बोर्ड 10वीं परिणाम की लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

जानिये बोर्ड नतीजों से जुड़े कुछ तथ्य :

  • 93.03% कुल पास।
  • 92.64% लड़के पास।
  • 93.46% लड़कियां पास।
  • 10,39,895 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
  • 9,67,392 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।
  • 5,45,653 विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई।
  • 3,49,873 विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी प्राप्त हुई।
  • 71,422 विद्यार्थियों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।

विषयवार उत्तीर्ण प्रतिशत;

  • हिंदी: 98.85%
  • अंग्रेजी: 96.94%
  • विज्ञान: 95.82%
  • सामाजिक विज्ञान: 96.84%
  • गणित: 95.99%
  • संस्कृत: 99.21%