Skip to main content

उदयपुर में पुलिस ने पकड़ा लड़की बनकर ठगने वालों का रैकेट, देखिये कितनी पुख्तगी के साथ भरोसा दिलाकर लूटते हैं

आरएनई,नेटवर्क।  

राजस्थान में संगठित अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं। उदयपुर में कॉल गर्ल के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग में शामिल सभी आरोपी SKKOKA और SDUKO वेबसाइट पर सुंदर लड़कियों के फोटो डालते और ग्राहकों को फंसाते थे। हैरानी की बात ये है कि ये विज्ञापन केवल राजस्थान के बाहर रह रहे लोगों को ही दिखाई देता था।एडवांस में लेते थे रकम

आरोपी लड़की पसन्द करने वाले ग्राहक से 500 और 1000 रुपये एडवांस में लेते और बाद में 4 लड़कियों के फोटो दिखाकर एक सेलेक्ट करने को कहते। ग्राहक द्वारा लड़की पसंद करने के बाद उससे सिक्योरिटी के एवज में रुपए मांगे जाते। ऐसे में जब तक ग्राहक पैसे देता तब तक वे उसे अपने चंगुल में फंसाकर पैसे वसूलते रहते थे। जब ग्राहक को अपने साथ ठगी का अनुभव होता तो यह उसे ब्लॉक कर देते।

मकान में दबिश दी तो खुला राज़

उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने कॉल गर्ल के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि उन्हें शहर के बलीचा विस्तार के एक मकान में कुछ युवकों के रहने की जानकारी मिली थी। वे लड़कियां उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे। इस पर पुलिस ने मकान में दबिश दी और गिरोह का पूरा राज खुल गया।आरोपियों में दो भाई

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गिरोह में शामिल आसपुर डूंगरपुर के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय मनीष पाटीदार, राहुल पाटीदार और 24 वर्षीय अजीत पाटीदार के साथ पंकज पाटीदार के रूप में हुई है। इनमें राहुल और अजीत भाई हैं। वहीं मनीष और पंकज इनके दोस्त हैं।