Skip to main content

राजस्थान : 10 सीट है राज्यसभा की, पहले 06 थी कांग्रेस के पास, अब होगी बराबर

RNE, NETWORK

राजस्थान में राज्यसभा की कुल 10 सीटें हैं। इनमें से वर्तमान में 5 सीटें कांग्रेस के पास है और 4 सीटें भाजपा के पास है। एक सीट रिक्त थी जिस पर उप चुनाव हो रहा है। ये सीट कांग्रेस के के सी वेणुगोपाल के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। वे लोकसभा के लिए केरल से निर्वाचित हो गये।


इस सीट पर भाजपा की जीत तय है। इस स्थिति में अब भाजपा व कांग्रेस की 5- 5 सीटें हो जायेगी। इस चुनाव के बाद जून 2026 में दो सीटें खाली होगी। इसमें 1 सीट कांग्रेस के खाते की है और एक भाजपा के खाते की है।