Skip to main content

मौसम : मंद हवा, आकाश में छितराए बादल से शुरू हुआ बीकानेर में रविवार

  • कल की बूंदाबांदी का असर, बादल तो आज भी रहेंगे

RNE, BIKANER

बीकानेर में रविवार का स्वागत मौसम ने मंद मंद ठंडी हवा से किया। इस कारण गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। कल की बूंदाबांदी का असर रात पर पड़ा, रात ठंडी रही। सुबह भी गर्मी नहीं थी। आकाश में छितराए हुए बादल सुबह भी थे। लोगों को इसी कारण मौसम ठीक लग रहा था। मॉर्निंग वॉक के लिए भी लोग बड़ी संख्या में बाहर निकले।


मानसून अब भी जारी

राज्य में मानसून अपना रंग अब भी दिखा रहा है। प्रदेश के दक्षिण – पूर्वी राजस्थान में दो दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम केंद्र ने 25 से 26 अगस्त को कोटा, उदयपुर व जोधपुर संभाग में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।


बीकानेर में बादल रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में बादल रहेंगे। बादल कल भी थे मगर बूंदाबांदी होकर रह गई। जिससे न्यूनतम तापमान गिर गया। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.1 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। आज धूप निकलेगी और बादल रहेंगे।