Skip to main content

मौसम कल की आंधी ने सुबह को सुहावना बनाया, आज भी रहेगी राहत, संभाग में हो सकती है बारिश

  •  तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया
  • रात भी कई दिन बाद ठंडी रही
  • अभी तापमान में और गिरावट के आसार

RNE, BIKANER .

बीकानेर में रविवार की सुबह कल शाम बाद शुरू हुई आंधी के कारण सुहावनी थी। सुबह के समय लगभग एक सप्ताह बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली आज। इसी कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या आज अधिक थी। सड़कों पर भी चहल पहल बढ़ गई।


आंधी ने कल दिन का ही नहीं रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक गिरा दिया। जिससे लोगों को गर्मी व लू से राहत मिली। सात दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मिली राहत ने सुकून दिया।

राज्य को भी मिली लू से राहत

राज्य में आठवें दिन नोतपा बेअसर रहा। कल पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया। आंधी और बरसात ने प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत दिला दी। अधिकतर जिलों को लू से कल राहत मिली।

पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा, चूरू, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाये रहे। दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हवाएं चली।


अगले 48 घन्टे में भी तापमान गिरेगा

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 48 घन्टे में गर्मी से लोगों को राहत रहेगी। लू का असर नहीं रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। 3 जून तक लोग गर्मी से राहत का अनुभव करेंगे। पूरे राज्य में विक्षोभ के कारण गर्मी कम रहेगी।

आज संभाग में बारिश की संभावना

कल बीकानेर का तापमान गिरकर 43.4 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। ह्यूमिडिटी केवल 25 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होगी।