Skip to main content

मौसम : खुला आकाश, गर्मी नहीं, रात ठंडी रहने लगी है अब

  • मौसम का बदलाव, आज छितराए बादल रहेंगे

RNE, BIKANER. 

बुधवार की सुबह बीकानेर में गर्मी नहीं थी। रातें अब ठंडी रहने लगी है जिसका असर सुबह तक भी रहता है। सुबह हवा नहीं थी मगर आकाश साफ था। मौसम सुखद था। मॉर्निंग वॉक के लिए उत्तम मौसम होने के कारण लोग बड़ी संख्या में सड़क व कॉलोनियों के पार्क में थे। सुबह अच्छी मानी जानी चाहिए।

राज्य में भी अब राहत

अब राज्य में भी लोगों को भारी बारिश से राहत मिली है। कहीं भी बारिश तेज होने के समाचार नहीं है। दिन में भी अब गर्मी का अहसास कम होता है।

सावधानी का मौसम

ये बदलता मौसम जुकाम, बुखार, शरीर टूटना, अपच आदि कई तरह के रोग दे सकता है। इनका बचाव बदलते मौसम में जरुरी है।

ये सावधानी रखें : 

  •  ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन न करें।
  •  अधिक ठंडी जगह न बैठें।
  •  तली हुई चीजों को खाने से बचें।
  •  ज्यादा ठंडा पानी न पीयें।
  • बीकानेर में मौसम साफ रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी और हल्के बादल छायेंगे। कल दिन का अधिकतम तापमान 37.1 व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।