Skip to main content

मौसम : उमस, गर्मी से सुबह हुई शुरू, आकाश में हल्के बादल

  • राज्य में भी पारा ऊंचा, मानसून विदा हो रहा

RNE, BIKANER . 

सोमवार की सुबह उमस व गर्मी से आरम्भ हुई। आकाश में थोड़े बादल थे इस कारण हवा नहीं थी। गर्मी का अहसास पूरा हो रहा था। रात ठंडी थी मगर भोर होने तक उसका असर लगभग समाप्त हो गया। मॉर्निंग वॉक के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले। कॉलोनियों के पार्क में भी मौसम बदलने के बाद अब रौनक रहने लगी है।

राज्य में मानसून विदा

अब राज्य में मानसून की विदाई हो रही है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में थोड़ा असर है जो आज से लगभग समाप्त हो जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में तापमान भी बढ़ने लगा है। भारी बारिश होने के बाद भी तापमान बढ़ा है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहने लगा है।

बीकानेर में हल्के बादल रहेंगे

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी मगर हल्के बादल भी रहेंगे। तापमान भी कल की तरह ही रहेगा। दिन और रात के बीच काफी अंतर रहने लगा है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी भी 77 प्रतिशत थी।