Skip to main content

मौसम : ठंडी हवा से शनिवार की सुबह सुहावनी, आकाश साफ

  • दिन रात के तापमान में अंतर, राज्य को बारिश से राहत

RNE, BIKANER.

ठंडी हवाओं के चलते बीकानेर में शनिवार की सुबह सुहावनी थी। हवाओं के कारण गर्मी का जरा भी अहसास नहीं हो रहा था। रात ठंडी होने के कारण अब सुबह भी ठंडी रहने लग गई है। जबकि दिन में तापमान अधिक रहता है। सुबह आकाश साफ था। लोग बड़ी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। सुबह अधिक चहल पहल थी।


बदल रहा मौसम

बीकानेर का मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह व रात को ठंड रहती है और दिन गर्म रहता है। दिन और रात के तापमान में अच्छा अंतर रहने लगा है। इस मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरुरी है। अधिक ठंडी चीजें खाने से बचने की जरूरत है। सावधानी से खान पान करना चाहिए।


बीकानेर में आज मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में आज भी मौसम शुष्क ही रहेगा। दिन में तापमान अधिक रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।