Skip to main content

मौसम सुबह भी आकाश में छाई रही गर्द, गर्मी का असर हुआ कम, रात रही ठंडी

  • पश्चिमी विक्षोभ से मौसम पलटा
  • बीकानेर संभाग में आज से तीन दिन आंधी, बारिश की संभावना
  • राज्य में तापमान रहेगा कम

RNE, BIKANER .

बीकानेर में शुक्रवार की सुबह भी आकाश में गर्द छाई रही। कल शाम के बाद से आरम्भ हुई आंधी का असर सुबह भी था। इससे गर्मी जरूर कम हो गई और रात भी ठंडी रही। सुबह आंधी के कारण सड़कों पर चहल पहल कम थी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

राज्य में गुरुवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम पूरी तरह पलट गया है। कई जिलों में रात से तेज आंधी चली और उसने तापमान को पूरी तरह गिरा दिया।

आज आंधी – बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंधी – बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार से 3 दिन तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 7 से 9 जून तक मेघगर्जन, आंधी व बारिश की संभावना है। जिसका असर आज सुबह भी दिख रहा था।

कल तापमान रहा कम

बीकानेर में कल अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पर आ गया जो आंधी चलने के बाद और भी कम हुआ। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ से पलटा खायेगा।