Skip to main content

मौसम : ठंडी सुबह से दिन शुरू, हल्की हवा से मौसम खुशगवार

  • मौसम ले रहा है राज्य में करवट, रातें रहने लगी है अब ठंडी

RNE, NETWORK. 

ठंडी सुबह से बीकानेर में मंगलवार की शुरुआत हुई। रात की ठंड का अच्छा असर सुबह भी था। हल्की ठंड के साथ चल रही मंद मंद हवा ने मौसम को खुशगवार बनाया हुआ था। ये मौसम वॉक के लिए आदर्श माना जाता है इस कारण काफी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। सड़कों व पार्कों में भोर से ही अच्छी चहल पहल थी। अब लगने लग गया कि बीकानेर में रोज मौसम अपने में बदलाव कर रहा है।

घट रहा दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में अब दिन का अधिकतम व न्यूनतम तापमान घटने लगा है। किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 40 तक नहीं जा रहा है। वहीं रात का तापमान घटने से अब रातें ठंडी रहने लग गई है। रात और सुबह ठंडी होने से लगता है कि जल्द ही हल्की सर्दी दस्तक देने लगेगी।

बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में तापमान बढ़ेगा मगर शाम ढलने के बाद उसमें कमी आ जायेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.4 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।