Skip to main content

मौसम : घने कोहरे से लिपटी थी रविवार की सुबह, गलन वाली ठंड

  • सर्द हवाओं ने सर्दी को तीखा किया, आज भी ठंड का असर काफी रहेगा

RNE, BIKANER.

रविवार की सुबह बीकानेर में पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपटी हुई थी। दृष्टि सीमा 30 मीटर भी नहीं थी। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं के कारण गलन इतनी अधिक थी कि लोग बिस्तर में ही दुबके रहे। सड़कों पर न तो वाहन चल रहे थे और न ही वॉक के लिए लोग निकले हुए थे। देर रात से शुरू हुई कड़ाके की ठंड सुबह तक भी बरकरार थी।

राज्य में ठंड से अभी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य से ठंड को राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हवाओं का जोर रहेगा और सर्दी तेज होगी। हालांकि विभाग ने 30 और 31 दिसम्बर को आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। मगर इन दोनों दिनों में सर्द हवाएं चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान गिर जायेगा। बड़ी गिरावट के कारण ठंड अधिक रहेगी। गलन का दौर चलेगा।

आज भी ठंडा होगा बीकानेर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल की तरह आज भी न्यूनतम तापमान कम रहेगा। कल 4 डिग्री गिरने से ठंड बढ़ी थी। आज भी इसी वजह से ठंड रहेगी। धूप का दिन में भी ज्यादा असर नहीं रहेगा। शीत लहर धूजणी छुटायेगी।