Skip to main content

दसवीं बार जेल से छूटे राम रहीम को इस बार मिली फरलो

RNE, BIKANER.

रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले फिर जेल से बाहर आ गए हैं।

राज्य सरकार से 21 दिन की फरलो मिलने के बाद मंगलवार को सुनारिया जेल से उन्हें पुलिस सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया। इससे पहले जनवरी में वे 50 दिन की पैरोल पर छूटे थे। सबसे पहले उन्हें जून 2022 में 30 दिन की फरलो मिली थी।

कब-कब छूटे राम रहीम : 

  1. 24 अक्टूबर 2020
  2. 21 मई 2021
  3. 7 फरवरी 2022
  4. जून 2022
  5. 14 अक्टूबर 2022
  6. 21 जनवरी 2023
  7. 20 जुलाई 2023
  8. 21 नवंबर 2023
  9. 19 जनवरी 2024
  10. 12 अगस्त 2024