Skip to main content

आयोग ने पदों की संख्या 9 से बढ़ाकर 10 की, अब बढ़े हुए पदों के अनुसार होगी भर्ती

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने पुरातत्त्व विभाग में भर्तियों के पदों का वर्गीकरण जारी कर दिया है। अब उनके अनुसार ही आयोग भर्ती करेगा।
लोक सेवा आयोग, अजमेर के तत्त्वावधान में संग्रहल्याध्यक्ष, खोज व उत्खनन अधिकारी ( पुरातत्त्व एवं संग्रहालय विभाग ) भर्ती 2023 के तहत संग्रहल्याध्यक्ष के पदों का संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी कर दिया है। एक पद की वृद्धि किये जाने के कारण संग्रलयध्यक्ष के पदों की संख्या 10 हो गई है। अब आयोग इतने ही पदों के लिए भर्ती करेगा।