Skip to main content

कल अचानक तबीयत बिगड़ने पर एम्स में कराया भर्ती, हालत स्थिर बताई गई

RNE, National Bureau

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य कल अचानक बिगड़ गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फिर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजद सुप्रीमों की किडनी का कुछ महीनों पहले ट्रांसप्लांट किया गया था।

उनकी पुत्री रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दी थी। तब से लालू ज्यादातर समय आराम कर रहे हैं। कल तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टर ने भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।