Skip to main content

मौसम : छितराए बादलों व हवा ने किया दिन का स्वागत, रात जैसी उमस नहीं

  •  अगले 48 घन्टे में बारिश के आसार
  •  राज्य में मानसून दिखा रहा रंग

RNE,BIKANER. 

छितराए हुए बादलों व हवा ने बीकानेर में गुरुवार का स्वागत किया। बुधवार रात को जो उमस गहराई थी, वो सुबह नहीं थी। बादलों से इस बात का अहसास था कि आज मौसम बीकानेर में करवट बदल सकता है।

मौसम विभाग का भी यही अनुमान है। सुबह मौसम अच्छा होने के कारण मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी अधिक थी। लोग घरों के बाहर बैठ के आकाश निहार रहे थे और बारिश की अरदास कर रहे थे। क्योंकि कल बादल तो आये, मगर बरसे नहीं।

आज व कल बारिश के आसार

बीकानेर संभाग में आज और कल बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में दो दिन बारिश के आसार हैं। संभाग के कई भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में आज भी मूसलाधार

राज्य के पूर्वी हिस्से में कल की तरह आज भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। जोधपुर संभाग में आज मौसम शुष्क रहेगा।

आज धूप निकलेगी, बादल रहेंगे

बीकानेर में मौसम विभाग के अनुसार आज धूप निकलेगी मगर छितराए हुए बादल भी रहेंगे। बीकानेर में मानसून तो प्रवेश कर गया, अभी बरसा नहीं है। आज और कल में विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री था।