Skip to main content

आज खास : शुभ योग दोपहर 12:39 बजे से, राहु काल शाम 06:33 बजे तक, चन्द्रमा करेगा मेष राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 02/03/2025

सम्वत् : 2081

मास : फाल्गुन – शुक्ल पक्ष

तिथि : तृतीया 09:02 PM तक, तत्पश्चात चतुर्थी

वार : रविवार

सूर्योदय : 07:05 AM

सूर्यास्त : 06:32 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र 08:59 AM तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र 03 मार्च को 06:39 AM तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र

योग : शुभ योग 12:39 PM तक, तत्पश्चात शुक्ल योग

करण : तैतिल 10:35 AM तक, तत्पश्चात गर 09:02 PM तक, तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : 03 मार्च को 06:39 AM तक मीन राशि में, तत्पश्चात मेष राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुंभ राशि में

राहु काल : 05:07 PM से 06:33 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 07:04 AM 08:30 AM
चर 08:30 AM 09:56 AM
लाभ 09:56 AM 11:22 AM
अमृत 11:22 AM 12:48 PM
काल 12:48 PM 02:15 PM
शुभ 02:15 PM 03:51 PM
रोग 03:51 PM 05:07 PM
उद्वेग 05:07 PM 06:33 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ 06:33 PM 08:07 PM
अमृत 08:07 PM 09:40 PM
चर 09:40 PM 11:14 PM
रोग 11:14 PM 12:48 AM*
काल 12:48 AM* 02:22 AM*
लाभ 02:22 AM* 03:55 AM*
उद्वेग 03:55 AM* 05:29 AM*
शुभ 05:29 AM* 07:03 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष राशि : महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिन्तकों से विवाद न करें। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि : पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। रचनात्मक विचारों का प्रयोग व्यापार में कर सकते हैं।

मिथुन राशि : नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियन्त्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे।
कर्क राशि : धर्म-अध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी। विदेश में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन दूसरे कार्यों में बँट सकता है। निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें।

सिंह राशि : घर-परिवार के लोगों के बीच आपको अच्छा नही लगेगा। राजनीतिक लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा।

कन्या राशि : घर में प्रसन्नता का माहौल रहने से आप सन्तुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि : कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।
वृश्चिक राशि : अनावश्यक कार्यों को लेकर आप परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा अधिक रहेगा। मित्र आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन कर सकते हैं।
धनु राशि : भविष्य की योजनाओं को लेकर गम्भीर रहेंगे। सहकर्मियों का प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। जॉब में असन्तोष उत्पन्न होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे।

कुम्भ राशि : आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन को लेकर अटके व बिगड़े काम बनेंगे। झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा।

मीन राशि : किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा।