
आज खास : कामदा एकादशी, शूल योग शाम 06:10 बजे तक, राहु काल शाम 05:20 बजे तक, चन्द्रमा करेगा सिंह राशि पर संचार
आज का पंचांग
दिनांक : 08/04/2025
सम्वत् : 2082
मास : चैत्र – शुक्ल पक्ष
तिथि : एकादशी 09:13 PM तक, तत्पश्चात द्वादशी
वार : सोमवार
सूर्योदय : 06:23 AM
सूर्यास्त : 06:54 PM
ऋतु : वसंत
अयन : उत्तरायण
व्रत एवं त्योंहार : कामदा एकादशी व्रत
नक्षत्र : आश्लेषा नक्षत्र 07:55 AM तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र
योग : शूल योग 06:10 PM तक, तत्पश्चात गण्ड योग
करण : वणिज 08:32 AM तक, तत्पश्चात विष्टि 09:13 PM तक, तत्पश्चात बव
चन्द्रमा : 07:55 AM तक कर्क राशि में, तत्पश्चात सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : मीन राशि में
राहु काल : 3:46 PM से 5:20 PM तक
दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 06:23 AM | 07:56 AM |
उद्वेग | 07:56 AM | 09:30 AM |
चर | 09:30 AM | 11:04 AM |
लाभ | 11:04 AM | 12:38 PM |
अमृत | 12:38 PM | 02:12 PM |
काल | 02:12 PM | 03:46 PM |
शुभ | 03:46 PM | 05:20 PM |
रोग | 05:20 PM | 06:54 PM |
रात का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 06:54 PM | 08:20 PM |
लाभ | 08:20 PM | 09:46 PM |
उद्वेग | 09:45 PM | 11:12 PM |
शुभ | 11:12 PM | 12:38 AM |
अमृत | 12:38 AM* | 02:03 AM* |
चर | 02:04 AM* | 03:29 AM* |
रोग | 03:30 AM* | 04:55 AM* |
काल | 04:56 AM* | 06:21 AM* |
राशिफल
मेष : प्रेमी जन को आज मूल्यवान उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें।
वृषभ : आप जिस कार्य को सरल मान रहे थे, वो आपको आज काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि होगी।

सिंह : पुराने रुके हुये कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।

मकर : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी, इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारन्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।
कुम्भ : जॉब इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। आपके सामाजिक सम्पर्क मधुर होंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनेक आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे।
मीन : ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ अनेक काम सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है।