Skip to main content

आज खास : तृतीया दोपहर 03:01 बजे तक, राहु काल सुबह 11:01 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 06/09/2024

सम्वत् : 2081

मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष

तिथि : आज तृतीया 03:01 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:20 AM

सूर्यास्त :  06:52 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : हस्त 09:25 AM तक उपरांत चित्रा

योग : शुक्ल 10:14 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग

करण : गर 03:01 PM तक, बाद वणिज 04:21 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : आज 11:00 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज सुबह 11:01 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : 12:10 PM – 01:00 PM

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
चर  06:20 AM  07:54 AM
लाभ  07:54 AM  09:28 AM
अमृत  09:28 AM  11:01 AM
काल  11:01 AM  12:34 PM
शुभ  12:34 PM  02:08 PM
रोग  02:08 PM  03:41 PM
उद्वेग 03:41 PM  05:14 PM
चर  05:14 PM  18:47 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 18:49 PM  08:14 PM
काल  08:14 PM  09:41 PM
लाभ  09:41 PM  11:08 PM
उद्वेग  11:08 PM  12:34 AM*
शुभ 12:34 AM*  02:01 AM*
अमृत  02:01 AM*  03:28 AM*
चर  03:28 AM*  04:55 AM*
रोग  04:55 AM*  06:21 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें

वृषभ राशि : आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा

मिथुन राशि : आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो

कर्क राशि : आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा ǀविभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी ǀ अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें ǀइसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा ǀभले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो

सिंह राशि : आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते

कन्या राशि : आज आपको अपने दृष्टिकोण को सांसारिक वास्तविकता के साथ संतुलित करने की जरुरत को समझने और इस कला में पारंगत होने की आवशयकता महसूस होगी ǀ आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं,लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा नही तो आप अपने अच्छे इरादे के बावजूद टकराव महसूस करेंगे ǀ आपको यह भी समझना है कि आपका किसी ऐसे व्यक्ति से भी टकराव संभव है जो आप के ही जितना महत्वाकांक्षी और दृढ संकल्पी है
तुला राशि : दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं
वृश्चिक राशि : आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं
धनु राशि : अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा

मकर राशि : आज के दिन आप अपने आसपास सभी को अपनी सोच और किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे ǀ अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे ǀआपके लिए रोमांचक समय है ǀ आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है,बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे

कुम्भ राशि : आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है ǀइससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो ǀ समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा

मीन राशि : कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा