Skip to main content

आज खास : तृतीया रात्रि 01:53 बजे तक, भद्रा दोपहर 12:35 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 27/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : तृतीया रात्रि 01:53 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी

वार : मंगलवार

सूर्योदय : प्रातः 7:10 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : हस्त पूर्ण रात्रि तक

योग : शूल दोपहर 04:25 बजे तक, तत्पश्चात गंड

करण : वणिज दोपहर 12:35 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि रात्रि 01:53 बजे तक, तत्पश्चात बव

चन्द्रमा : आज सिंह राशि में रहेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 03:42 बजे तक, तत्पश्चात शाम 05:08 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 1:27 से दोपहर 01:13 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

शिववास : क्रीड़ा में रात्रि 01:35 बजे तक, तत्पश्चात कैलाश पर

भद्रा : दोपहर 12:35 से रात्रि 01:53 बजे तक

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 07:07 AM 08:33 AM
उद्वेग 08:33 AM 09:58 AM
चर 09:58 AM 11:24 AM
लाभ 11:24 AM 12:49 PM
अमृत  12:49 PM 02:14 PM
काल 02:14 PM 03:40 PM
   शुभ 03:40 PM 05:05 PM
 रोग 05:05 PM 06:31 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
काल  06:31 PM  08:05 PM
लाभ  08:05 PM  09:40 PM
उद्वेग 09:40 PM  11:14 PM
शुभ  11:14 PM  12:48 AM
अमृत  12:48 AM 02:23 AM
चर  02:23 AM 03:57 AM
रोग   03:57 AM 05:32 AM
काल   05:32 AM 07:06 AM

* अगला दिन

मेष राशि : आज आपको घुटनों में पीड़ा हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जॉब को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव मजबूत होगा। आज आपको सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिये।

वृषभ राशि : नये सम्बन्ध बनने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से कई दिनों बाद मिलाप होगा। बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकता है। अन्तरँग सम्बन्धों में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह के विषय में परिवार से सहमति ले सकते हैं। घर का माहौल शान्त रहेगा।

मिथुन राशि : चलते हुये कार्यों में बाधायें आ सकती हैं। प्रियजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। घर-बाहर तनाव होने की आशंका है। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : सरकारी कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। विरोधी अपने षड्यन्त्र में विफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों आपकी प्रशन्सा करेंगे। आपके नये मित्र बन सकते हैं। मन काफी शान्त रहेगा और आपकी ऊर्जा बढ़ेगी।

सिंह राशि : परिजनों का व्यवहार अशान्त कर सकता है। सहकर्मियों पर विश्वास कम होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। फार्मा सेक्टर से जुड़े लोगों को धन लाभ मिल सकता है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखे।

कन्या राशि : नया कार्य शुरू करने के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। जॉब में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

तुला राशि : अनैतिक कार्यों में सन्लिप्तता नुकसानदेह साबित होगी। दिनभर कोई न कोई परेशानी भरा माहौल रहेगा। अधीनस्थ लोगों का अच्छा खासा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने वाला है। सेहत नरम रहने वाली है।

वृश्चिक : नये व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेमी जन को मनाने के लिये कोई उपहार देने का विचार करेंगे। आपका आत्मबल और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

धनु : घर के माहौल को शान्त रखने की कोशिश करेंगे। आज कार्यों में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी आपसे अतिरिक्त देखभाल की उम्मीद करेगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

मकर राशि : अपने रुके हुये कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिये किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू में सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। सामयिक विषयों पर चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। लोगों के सामने आपका एक गम्भीर और विनम्र स्वरूप सामने आयेगा।

कुम्भ राशि : अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिये दिन अच्छा नहीं है। पुराना अनुभव आपके लिये हितकारी होगा। अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। कोई मशीन खराब हो सकती है।

मीन राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मन में कई दिनों से जो शंका थी उसका आज समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें। समस्त योजनायें सफल होंगी। व्यापार में अपेक्षित प्रगति होगी।