Skip to main content

आज खास :बतृतीया पूर्ण रात्रि, राहु काल सुबह 09:28 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 05/10/2024

सम्वत् : 2081

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि : तृतीया पूर्ण रात्रि तक

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:32 AM

सूर्यास्त :  06:18 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

दिनमान : 11/46/18 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : स्वाती रात 09.33 बजे तक पश्चात् विशाखा

योग : वैधृति 05.22 AM बजे तक पश्चात् विष्कुम्भ

करण : तैतिल शाम 06.42 बजे तक पश्चात् गर पूर्ण रात दिन

चन्द्रमा : चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कन्या राशि पर संचार करेगा

राहु काल : आज सुबह 09.28 बजे से सुबह 10.57 बजे तक रहेगा

शिववास : सभा में पूरे दिन-रात

दिशा शूल : पूर्व दिशा में

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
काल 06:35 AM 08:03 AM
शुभ 08:03 AM  09:30 AM
रोग  09:30 AM 10:57 AM
उद्वेग 10:57 AM  12:25 PM
चर  12:25 PM  01:52 PM
लाभ 01:52 PM 03:19 PM
अमृत 03:19 PM 04:46 PM
काल 04:46 PM 18:14 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
लाभ 18:14 PM  07:47 PM
उद्वेग 07:47 PM  09:19 PM
शुभ 09:19 PM  10:52 PM
अमृत 10:52 PM  12:25 AM*
चर 12:25 AM* 01:58 AM*
रोग 01:58 AM*  03:30 AM*
काल  03:30 AM* 05:03 AM*
लाभ 05:03 AM*  06:35 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आज आपका मूड हल्का फुल्का और नाटकीय बना रहेगा और आज आप हर खुबसूरत चीज से प्रभावित होंगें ǀइससे आपका कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है ǀआज आप जो भी करेंगे,उसमें सौन्दर्यबोध का काफी असर रहेगा ǀआज सुन्दरता से सम्बंधित कोई उपचार ले सकते हैं ,पूरे दिन हंसी मजाक वाले मूड में रहेंगे और इससे कार्यस्थल पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा

वृषभ राशि : अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें

मिथुन राशि : आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं

कर्क राशि : आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा ǀ दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं ǀ आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं ǀ आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे

सिंह राशि : अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ

कन्या राशि : आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है
तुला राशि : यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है
वृश्चिक राशि : दिन की शुरुआत उलझन से होगी ǀ आज कोई आध्यात्मिक प्रवृति वाला व्यक्ति आपके बचाव में आयेगा,आपका मार्गदर्शन करेगा ǀ आप उसकी नेक सलाह मान सकते हैं ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ दोपहर बाद दिन अच्छा गुजरेगा,दोस्तों के साथ समय बीतेगा
धनु राशि : आज आपमें कुछ करने और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा बनी रहेगी ǀ आप मजबूत और पक्के फैसले ले पायेंगे और ऐसा करना का आपका समय बिलकुल ठीक होगा ǀ आप अपने पुराने कर्ज और अहसानों से भी मुक्त हो पायेंगे ǀ आप अपनी शीघ्र विचार की क्षमता के कारण किसी की जरुरत के समय मदद कर पायेंगे

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे

कुम्भ राशि : आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें

मीन राशि : आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैं