Skip to main content

आज खास : ज्येष्ठा नक्षत्र पूरे दिन, राहु काल दोपहर 12:43 बजे तक, चन्द्रमा करेगा धनु राशि पर संचार

आज का पंचांग

दिनांक : 21/03/2025

सम्वत् : 2081

मास : चैत्र – कृष्ण पक्ष

तिथि : सप्तमी 22 मार्च को 04:24 AM तक, तत्पश्चात अष्टमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 06:43 AM

सूर्यास्त : 06:44 PM

ऋतु : वसंत

अयन : उत्तरायण

व्रत एवं त्योंहार : शीतला सप्तमी

नक्षत्र : ज्येष्ठा नक्षत्र 22 मार्च को 01:45 AM तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र

योग : सिद्धि योग 06:41 PM तक, तत्पश्चात व्यतीपात योग

करण : विष्टि 03:39 PM तक, तत्पश्चात बव 22 मार्च को 04:24 AM तक, तत्पश्चात बालव

चन्द्रमा : 22 मार्च को 01:45 AM तक वृश्चिक राशि पर, तत्पश्चात धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मीन राशि में

राहु काल : 11:13 AM से 12:43 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:43 AM 08:13 AM
लाभ 08:13 AM 09:43 AM
अमृत 09:43 AM 11:13 AM
काल 11:13 AM 12:43 PM
शुभ 12:43 PM 02:13 PM
रोग 02:13 PM 03:44 PM
उद्वेग 03:44 PM 05:14 PM
चर 05:14 PM 06:44 PM

 

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
रोग 06:44 PM 08:14 PM
काल 08:14 PM 09:43 PM
लाभ 09:43 PM 11:13 PM
उद्वेग 11:13 PM 12:43 AM
शुभ 12:43 AM* 02:12 AM*
अमृत 02:12 AM* 03:42 AM*
चर 03:42 AM* 05:12 AM*
रोग 05:12 AM* 06:42 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में अशान्ति का वातावरण रहेगा। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। दस्तावेजों में त्रुटियाँ हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने आचार-विचार के कारण आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि : कार्यक्षेत्र में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा।

मिथुन राशि : कार्यक्षेत्र के विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में की गयी चूक, परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को इलाज में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा की योजना बनेगी।
कर्क राशि : नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आपको अधिकारी वर्ग के साथ अच्छे सम्बन्ध रखने चाहिये। लोहा कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि : अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिये आपको आज आराम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। एसिडिटी के कारण उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।

कन्या राशि : राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को आप काफी समय देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा कर सकते है। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

तुला राशि : जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। सन्तान की परवरिश पर आपको ध्यान देना चाहिये। मौसम में बदलाव के कारण बुखार और सर्दी होने की सम्भावना है। धन उधार देने से बचें। आपके निजी सम्बन्धों में न्यूनता महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि : आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को माँझने का प्रयास करें। रुके हुये कार्य आसानी से बन जायेंगे। आज आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जायेंगे। करियर में उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।
धनु राशि : आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आज क्रोध पर नियन्त्रण रखें।

मकर राशि : विद्वान जनों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। सरकारी अधिकारियों की मदद से जरूरी काम समय पर हो जायेंगे। जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन की कमी रहेगी। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि : सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे न रहें।