Skip to main content

आज खास : षष्ठी सुबह 10:13 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:15 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 15/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष

तिथि : षष्ठी सुबह 10:13 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 7:19 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:22 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 11/09/38 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:29 से दोपहर 01:13 बजे तक रहेगा 

नक्षत्र : अश्विनी सुबह 09:26 बजे तक, तत्पश्चात भरणी

योग : शुक्ल शाम 05:23 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म

करण : तैतिल सुबह 10.12 बजे तक तत्पश्चात गर रात्रि  09:28 बजे तक तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज मेष राशि में रहेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 02:15 बजे से दोपहर 03:38 बजे तक रहेगा

शिववास : नंदी पर सुबह 10:12 बजे तक तत्पश्चात भोजन में

दिशा शूल : दक्षिण दिशा में 


दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ  07:18 AM 08:41 AM
रोग 08:41 AM 10:04 AM
उद्वेग 10:04 AM 11:27 AM
चर 11:27 AM 12:50 PM
 लाभ  12:50 PM 02:13 PM
 अमृत  02:13 PM 03:36 PM
    काल 03:36 PM 04:59 PM
शुभ  04:59 PM 06:22 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:22 PM  07:59 PM
चर  07:59 PM  09:36 PM
रोग  09:36 PM  11:13  PM
काल   11:13 PM  12:50 AM
लाभ  12:50 AM 02:27 AM
उद्वेग  02:27 AM 04:04 AM
 शुभ  04:04 AM 05:41 AM
  अमृत  05:41 AM 07:18 AM

* अगला दिन

मेष राशि : वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापारिक घाटे में तेजी से कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि : आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिये उचित नहीं है। फर्जी और गलत उत्पादों की ख़रीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। चुगलखोरी एवं नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

मिथुन राशि : आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जायेंगे। फाइनेन्स और कमीशन वाले कार्यों के लिये दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि : दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पुरानी योजना को क्रियान्वित करना पड़ेगा। नये लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। अपनी बातों को प्रभावी ढँग से रखेंगे। कार्यक्षेत्र की आन्तरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज कुछ समय स्वयं के लिये अवश्य निकालें। वह कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिये करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर हो सकता है

कन्या राशि : नये व्यापारिक समझौते करने से बचें। आज आपको कर्ज नहीं लेना चाहिये। व्यवसाय में प्रतिद्वन्दियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें।

तुला राशि : जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध के लिये दिन शुभ है। आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा।

वृश्चिक : आज रुके हुये कार्यों को पूरा करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी एवं भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं।

मकर राशि :  आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्धों में परस्पर समन्वय की कमी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शान्तिपूर्वक सुलझा लेना चाहिये। सर्वाइकल और कन्धों में दर्द की शिकायत होगी।

कुम्भ राशि : व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार दे सकते हैं।

मीन राशि : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मञ्च मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।