Skip to main content

लंबे समय से बीमार चल रहे प्रभात झा ने 67 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

RNE, National Bureau

भाजपा के मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का कल शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने ने भाजपा संगठन में अनेक पदों पर रहते हुए संगठन का कार्य किया।
प्रभात झा का निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया। वे 67 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पत्रकार के रूप में अपने कार्य को शुरू करने वाले झा पार्टी के महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।