Skip to main content

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का आज सुबह निधन हो गया

आरएनई,नेशनल ब्यूरो। 

शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी 86 साल के थे। दो दिन पहले जोशी को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी का इलाज आईसीयू में किया जा रहा था। लेकिन आज तड़के मनोहर जोशी ने आखिरी सांस ली। पिछले साल उन्हें ब्रेन हेमरेज होने के चलते हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जानकारी के मुताबिक, दिग्गज नेता मनोहर जोशी ने आज (23 फरवरी) तड़के 3:02 बजे हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक माटुंगा पश्चिम के रूपारेल कॉलेज के पास उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जोशी का राजकीय सम्मान के साथ दादर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।