Skip to main content

वाघ नख को सात महीनें तक महाराष्ट्र के सतारा के संग्रहालय में रखा जायेगा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

छत्रपति शिवाजी द्वारा इस्तेमाल किया गया बाघ के पंजे के आकार का हथियार ‘ वाघ नख ‘ बुधवार को लंदन के एक संग्रहालय से मुंबई लाया गया।
इस वाघ नख को अब पश्चिम महाराष्ट्र के सतारा ले जाया जायेगा, जहां 19 जुलाई को इसका प्रदर्शन किया जायेगा।

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ये जानकारी देते हुए कहा कि इसे सात महीनें सतारा के संग्रहालय में रखा जायेगा। इस तरह एक बड़ी धरोहर को वापस लाया गया है।