Skip to main content

लवली का इस्तीफा: बाबरिया से अनबन, कन्हैया की केंडीडेट बनाने से नाराजगी, आप से गठबंधन पर खफा

आरएनई, नेटवर्क।

दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदरसिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ,खड़गे को एक पत्र भी लिखा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि लवली के इस्तीफे की घोषित वजह दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर नाराजगी बताई जा रही है। लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढंत आरोप लगाकर बनी थी। इसके बावजूद कांग्रेस ने दिल्ली के आप के साथ गठबंधन का निर्णय लिया।

इस्तीफे की ये वजहें बताई :
प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया काम नही करने दे रहे। प्रदेश में कोई नियुक्ति नहीं करने दी जा रही। राजकुमार चौहान और वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी ने जबरदस्ती उनके द्वारा सस्पेंड करवाया। प्रभारी की संदीप दीक्षित और वरिष्ठ नेताओं से लड़ाई हुई। वो और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे। फिर भी कांग्रेस नेतृत्व ने फैसला थोपा।

बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें मिली। तीन सीटों में दो बाहरी उम्मीदवार को थोपा गया, जिसे दिल्ली के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उदित राज और कन्हैया कुमार पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर केजरीवाल की झूठी तारीफ कर रहे हैं।