Skip to main content

गुरुवार को पेट से जुड़ी समस्या के कारण कराया गया था भर्ती

RNE Network.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक है और कल उनको अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। स्वास्थ्य ठीक होने पर चिकित्सकों ने उनको घर भेज दिया।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें गुरुवार सुबह पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी नियमित जांच भी की गई। वे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में थी।