Skip to main content

खेलों में समृद्धशाली इतिहास रहा है बीकानेर शहर का : एस.एल. हर्ष

आरएनई, बीकानेर।   

बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत आज नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम में बीकानेर का खेल परिदृश्य अतीत से वर्तमान तक विषय पर खेल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. गिरिजा शंकर शर्मा बताया कि संगोष्ठी के अध्यक्ष एस. एल. हर्ष ने अपने उद्धबोधन में कहा कि बीकानेर का खेलों में समृद्धशाली इतिहास रहा है। महाराज डॉ करणी सिंह व उनकी सुपुत्री राज्यश्री कुमारी के साथ कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने अपने सटीक निशानों से व मगन सिंह राजवी ने फुटबॉल में अपने पैरों का जादू चलाते हुए विश्व स्तर पर इस शहर ही नहीं देश का नाम रोशन किया है वो हमारे लिए गर्व की बात है।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि की साइकिलिंग कोच ललित छंगाणी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फुटबॉल हो या निशानेबाजी, शतरंज हो या साइकलिंग, वॉलीबाल हो या बास्केटबॉल, हॉकी, कुश्ती, पहलवानी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सभी में यहां की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मरु शहर के नाम का डंका अपने खेल कौशल से बजाया है और अभी भी नई युवा पीढ़ी भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही है।

विशिष्ठ अतिथि जिम्नास्टिक खिलाड़ी, भारतीय जिम्नास्टिक संघ के कोषाध्यक्ष सुधीश शर्मा ने बीकानेर के खेल परिदृश्य पर बात रखते हुए कहा कि आज इस शहर के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं वो इस शहर के खेलों को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

संगोष्ठी के प्रभारी आत्माराम भाटी के अनुसार संगोष्ठी में भरत पुरोहित ने बीकानेर में आजादी पूर्व से लेकर अभी तक कि फुटबॉल उपलब्धियों पर। रामनाथ आचार्य ने साइकिलिंग, अनिल बोड़ा ने शतरंज, गिरिराज जोशी ने तैराकी, योगेंद्र खत्री ने स्केटिंग, हेमंत मोदी ने बास्केटबॉल, हितेंद्र मारू ने नेटबॉल, हेमंत मोदी ने बैडमिंटन, विजय ठोलिया, माणक व्यास ने शारिरिक शिक्षा व मनीष जोशी ने राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों से सभी को रूबरू करवाया।

इस संगोष्ठी में संस्था के संजय पुरोहित ने मंच संचालन की शुरुआत करते हुए अतिथियों का शब्दों द्वारा व सह प्रभारी मोहम्मदम फारूख,कोषाध्यक्ष रामलाल सोलंकी, कमल रंगा, राजेन्द्र जोशी, अभिषेक आचार्य, अज़ीज़ भुट्टा, इरशाद अज़ीज़ ने अतिथियों व संगोष्ठी के सभी वक्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।

संगोष्ठी के सह प्रभारी मोहम्मद फारूख के अनुसार संगोष्ठी में अजय जोशी, राजाराम स्वर्णकार, जुगल व्यास, बसन्त आचार्य, दिलीप जोशी, गंगाविशन, जुगल पुरोहित आदि उपस्थित थे। संगोष्ठी के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष रामलाल सोलंकी ने संगोष्ठी में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया।