Skip to main content

आज खास : तृतीया 01:46 PM तक, राहू काल दोपहर 02:15 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 22/08/2024

सम्वत् : 2081

मास : भाद्रपद कृष्ण

तिथि : तृतीया 01:46 PM तक उपरांत चतुर्थी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : 06:11

सूर्यास्त :  07:08 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 10:05 PM तक उपरांत रेवती

योग : धृति 01:10 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण : विष्टि 01:46 PM तक, बाद बव 12:10 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज मीन राशि में रहेगा।

सूर्य : सिंह राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 02:15 बजे से दोपहर 03:51 बजे तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
शुभ  06:12 AM  07:50 AM
रोग  07:50 AM  09:27 AM
उद्बेग  09:27 AM  11:03 AM
चर  11:03 AM  12:39 PM
लाभ  12:39 PM  02:15 PM
अमृत  02:15 PM  03:51 PM
काल 03:51 PM  05:28 PM
शुभ  05:28 PM  07:04 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  07:04 PM  08:28 PM
चर  08:28 PM  09:52 PM
रोग 09:52 PM  11:15 PM
काल  11:15 PM  12:39 AM*
लाभ 12:39 AM*  02:03 AM*
उद्वेग  02:03 AM*  03:27 AM*
शुभ  03:27 AM*  04:51 AM*
अमृत  04:51 AM*  06:15 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं ǀऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें ǀयह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है ǀवित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें ǀबोलने से पहले सोच लें ,कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें

वृषभ राशि : आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैंǀआप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं ǀ अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते ǀ

मिथुन राशि : आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं ǀ अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं ǀ एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी

कर्क राशि : आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें

सिंह राशि : अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें

कन्या राशि : आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा
तुला राशि : आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए
वृश्चिक राशि : आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे ǀआप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें ǀछुट्टी का दिन शांति से बिताएं ǀ अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी
धनु राशि : आप आज सृजनात्मक महसूस करेंगे और बहुत सारे कामों के लिए खुद को तैयार पायेंगे ǀ हालंकि आपको यह वास्तविक भय रहेगा कि दूसरे क्या सोचेंगे और कहेंगे ? आपको यह समझना है कि सही नजरिये से आधा काम तो बिना किये ही हो जाता है ǀ यद्यपि सृजनात्मक और ऊर्जापूर्ण रहने के बावजूद आपका आत्मविश्वास आज साथ नही देगा

मकर राशि : आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है ǀ आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी ǀअगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा

कुम्भ राशि : आप ऊर्जा से भरे हैं और बहुत अच्छे मूड में भी हैं ǀदोस्तों को पार्टी दे सकते हैं ǀ अपनी ख़ुशी में खोकर आपका ध्यान भविष्य के खतरों से हट सकता है ǀघबराए नही,किसी आदमी से कोई नुक्सान होने की आशंका नही है ,केवल आपका पेट अपच वाला अधिक भोजन करने के कारण खराब हो सकता है,जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है

मीन राशि : आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे ǀ इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है ǀ आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे