Skip to main content

प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, वनरक्षक और जेलप्रहरी भर्ती में मिलेगा आरक्षण

** देर रात सीएम ने की ये घोषणा
** 5 राज्यों में दिया आरक्षण

RNE, State Bureau

सेना के अग्निवीरों को राजस्थान में भी आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में देर रात इसकी घोषणा की।
सीएम ने कहा कि सेना के अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस, वनरक्षक और जेल प्रहरी की भर्ती में आरक्षण दिया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बारे में सैनिक कल्याण विभाग ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्दी ही यह भी तय हो जायेगा कि इन भर्तियों में कितना प्रतिशत आरक्षण अग्निवीरों को मिलेगा। ये आरक्षण 5 से 10 प्रतिशत तक हो सकता है।

5 राज्यों में 10 प्रतिशत आरक्षण

करगिल विजय दिवस पर 5 राज्यों की भाजपा सरकारों ने अग्निवीरों को नोकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा और पीएसी, मध्यप्रदेश में पुलिस और सशस्त्र बल, छत्तीसगढ़ में पुलिस और वन रक्षक भर्ती और उत्तराखंड में सरकारी नोकरियों में 10 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा।