Skip to main content

मौसम : ठंडी हवाओं ने किया सोमवार का स्वागत, आज हवाओं का जोर, मानसून 20 तक आयेगा

** ठंडी हवाओं से गर्मी कम हुई
** आज हवाएं थामेगी तापमान को
** मानसून जल्दी आयेगा

आरएनई, बीकानेर

हल्की और मनभावन ठंडी हवाओं ने बीकानेर में सोमवार का स्वागत किया। इन हवाओं ने इस बात का अहसास करा दिया कि आज भी गर्मी की लगाम हवाएं थामे रहेगी। अच्छा मौसम होने के कारण आज मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या कल की तुलना में अधिक थी। चहल पहल भी ज्यादा थी। रात भी ठंडी रही।

20 जून को आयेगा मानसून
आज से राज्य में प्री मानसून की बारिश शुरू हो जायेगी। इस बार देश में मानसून की रफ्तार तेज है, मुंबई में भी वो दो दिन पहले पहुंच गया है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान में प्री मानसून के कारण आंधी, बारिश रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलौदी, कोटा, सीकर, जैसलमेर, चूरू सहित कई जगहों पर रहा। जिससे तापमान नीचे चला गया।

बीकानेर में हवाएं रहेगी
बीकानेर में कल अधिकतम तापमान भी 42.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री था। जिसके कारण अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में धूप निकलेगी और तेज हवा चलेगी।