Skip to main content

दिल्ली के पूर्व मंत्री जैन के खिलाफ मुकदमे की स्वीकृति दी गई, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी है मुकदमे की स्वीकृति

RNE Network

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह की स्वीकृति महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दी जाती है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली के पूर्व मंत्री व आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। धनशोधन के मामले में ये मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बाद गृह मंत्रालय ने यह अनुमति मांगी थी। जैन फिलहाल जमानत पर है और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।